लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत के 2 बच्चों वाले कानून पर नवाब मलिक का तंज, जबरन पुरुषों की नसबंदी कराना चाहते हैं तो, मोदी जी को बनाने दें ऐसा कानून

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2020 10:32 IST

उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा, जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। इस मुद्दे पर संघ का रुख हमेशा दो बच्चों के कानून के पक्ष में रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कहा कि सरकार को इसको वापस लेने की जरूरत नहीं है।सरकार को ऐसा कोई कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके- मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों के कानून वाले बयान पर महाराष्ट्र में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने निशाना साधा है। नवाब मलिक ने कहा है, 'मोहन भागवत जी दो बच्चों वाला कानून चाहते हैं तो उन्हें बता दें कि महाराष्ट्र में पहले से ही इस पर कई कानून हैं और कई अन्य राज्यों में भी हैं। लेकिन अगर भगवत जी जबरदस्ती पुरुष नसबंदी कराना चाहते हैं तो मोदीजी को ऐसा कानून बनाने दें। हमने अतीत में देखा कि इसके साथ क्या हुआ है।'

यूपी में  मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दिया था ये बयान

उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा कि संघ के एजेंडे में ये शामिल है। उन्होंने कहा, जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। इस मुद्दे पर संघ का रुख हमेशा दो बच्चों के कानून के पक्ष में रहा हालांकि यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। सरकार को ऐसा कोई कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके।

मोहन भागवत ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कहा कि सरकार को इसको वापस लेने की जरूरत नहीं है। ये देश के किसी नागरिक के लिए खतरा भी नहीं बनने वाला है। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे एजेंडे में काशी-मथूरा भी शामिल नहीं है। 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी