लाइव न्यूज़ :

नौसेना के पश्चिमी कमान ने योग सत्र आयोजित कर योग दिवस मनाया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:38 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून नौसेना के पश्चिमी कमान में सैन्यकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को योग के विभिन्न आसनों और मुद्राओं का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसका प्रदर्शन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी किया गया था। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बयान में कहा गया है कि पश्चिमी नौसेना कमान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । इसमें रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी), सैन्य अभियंता सेवा (एमईएस), रक्षा नागरिक कर्मचारियों सहित नौसेना के सभी सेवारत कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया । इस वर्ष योग​ दिवस के आयोजन का थीम 'योग के साथ रहें-घर पर रहें' था ।

बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त समुद्र में जाने वाली सभी इकाईयों ने भी समुद्र में और बंदरगाह पर कोविड—19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये इकाई स्तर पर योग सत्र का आयोजन करके इस दिवस को मनाया ।

इसमें कहा गया है कि नेवी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (पश्चिम क्षेत्र) के तत्वावधान में दक्षिण मुंबई के नौसेना समुदाय के लिये आनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया जिसका लक्ष्य सभी कर्मियों एवं उनके परिजनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये नियमित रूप से योग करने के लिये उत्साहित करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब