लाइव न्यूज़ :

नौसेना का ‘मिग 29के’ प्रशिक्षु विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त: एक पायलट को बचाया गया, दूसरा लापता

By भाषा | Updated: November 27, 2020 12:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर भारतीय नौसेना का प्रशिक्षु ‘मिग 29के’ विमान बृहस्पतिवार शाम को अभियान के दौरान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है और अन्य एक की तलाश अब भी जारी है।

नौसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हादसा कल शाम करीब पांच बजे अरब सागर में हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक पायलट को बचा लिया गया है। दूसरे पायलट की वायु और थल इकाइयां तलाश कर रही हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने लापता पायलट की तलाश के लिए निगरानी विमान और नौकाएं तैनात की हैं।

सूत्रों ने बताया कि रूसी विमान ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी।

उन्होंने बताया कि घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

आईएनएस विक्रमादित्य ‘मालाबार’ सैन्य अभ्यास का हिस्सा है, जिसमें भारत, अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं हिस्सा लेती हैं।

भारतीय नौसेना के पास लगभग 40 ‘मिग -29के’ लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा है और उनमें से कुछ विमानवाहक से संचालित होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल