नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

By भाषा | Updated: February 14, 2021 00:26 IST2021-02-14T00:26:35+5:302021-02-14T00:26:35+5:30

Navy soldiers practice helicopter landing with search dogs | नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

मुंबई, 13 फरवरी भारतीय नौसेना के जवानों ने शनिवार को श्वानों के साथ हेलीकॉप्टर से उतरने का पहली बार अभ्यास किया। ये श्वान सूंघ कर विस्फोटक का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित होते हैं।

नौसेना ने ट्वीट किया, “पश्चिमी नौसैना कमान के जवानों ने दो खोजी कुत्तों मिन्की और मुक्ति के साथ नौसेना के हेलीकाप्टर से नीचे उतरने का अभ्यास किया। यह बम के खतरे से निपटने के लिए किया गया अभ्यास था।”

पश्चिमी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार का अभ्यास पहले भी किया जाता रहा है लेकिन यह पहली बार है जब यह श्वानों के साथ किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navy soldiers practice helicopter landing with search dogs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे