लाइव न्यूज़ :

नौसेना का जहाज कतर से ऑक्सीजन लेकर मुंबई पहुंचा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग के बीच भारतीय नौसेना का जहाज तरकश कतर से 20-20 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के दो कंटेनर और 230 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बुधवार को यहां पहुंचा। नौसेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नौसेना ने 'समुद्र सेतु द्वितीय' अभियान के तहत देश में ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा उपकरण लाने के लिये अपने विभिन्न जहाजों को तैनात किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि ऑक्सीजन कंटेनर फ्रांस के 'ऑक्सीजन सॉलिडेरिटी ब्रिज' मिशन के तहत जबकि ऑक्सीजन सिलेंडर कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की ओर से उपहार स्वरूप भेजे गए हैं।

नौसेना ने कहा कि यह खेप आवश्यक प्रक्रिया के लिये महाराष्ट्र के नागरिक प्रशासन को सौंप दी गई है।

इससे पहले मंगलवार को आईएनएस त्रिकंड महामारी के खिलाफ जंग में भारत को सहयोग देने के फ्रांसीसी अभियान के तहत कतर से 40 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर यहां पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos