कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर पहुंचा नौसेना का पोत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:36 IST2020-12-29T22:36:18+5:302020-12-29T22:36:18+5:30

Navy ship carrying 15 tons of relief material for flood affected people of Cambodia | कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर पहुंचा नौसेना का पोत

कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर पहुंचा नौसेना का पोत

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) किल्तान मंगलवार को कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावितों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर सिहानौकविले बंदरगाह पहुंच गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

अक्टूबर से नवंबर के बीच आई बाढ़ ने कम्बोडिया में बहुत तबाही मचाई। बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कम से कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राहत सामग्रियां कम्बोडिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति को सौंपी जाएंगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्तमान दौरे (आईएनएस किल्तान के) का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता में योगदान देना है।’’

आईएनएस किल्तान सागर-तृतीय अभियान पर है जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी के दौरान मित्र देशों को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पहुंचाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navy ship carrying 15 tons of relief material for flood affected people of Cambodia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे