लाइव न्यूज़ :

नौसेना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को मदद की पेशकश की: एडमिरल करमबीर सिंह

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद के लिए उनके संगठन द्वारा की गयी विभिन्न पहलों से अवगत कराया और उनसे कहा कि उसने सभी राज्यों से संपर्क करके उन्हें अस्पताल बिस्तरों, परिवहन और अन्य संबंधित चीजों की मदद की पेशकश की है।

एक बयान के अनुसार, उन्होंने मोदी से कहा कि विभिन्न शहरों में नौसेना के अस्पतालों को नागरिकों के लिए खोला जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि नौसेना के चिकित्सा कर्मियों को देश में विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 का प्रबंधन करने के लिए तैनात किया गया है तथा उसके अन्य कर्मियों को महामारी ड्यूटी के दौरान तैनाती के लिए नर्सिंग सहायक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सिंह ने मोदी को बताया कि नौसेना लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद कर रही है

उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि नौसेना बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से ऑक्सीजन कंटेनर और अन्य आपूर्ति भारत ला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो