लाइव न्यूज़ :

नौसेना ने कोविड-19 संकट के दौरान उच्च अभियानगत तैयारी बनाये रखी: नाईक

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:24 IST

Open in App

पणजी, 19 अप्रैल केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक ने सोमवार को कहा कि देश के समुद्री अधिकारक्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना ने कोविड-19 संकट के दौरान उच्च अभियानगत क्षमता बनाये रखी और उसकी मुद्रा ‘‘युद्ध के लिए तैयार’’ जैसी रही।

नाईक यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर वास्को के समीप आईएनएस हंसा सैन्य अड्डे पर पहली स्वदेशी तकनीकी से विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके तृतीय को भारतीय नौसेना के एयर स्क्वाड्रन 323 के बेड़े में शामिल करने के बाद एक कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि पिछले साल कई चुनौतियां आयीं। उन्होंने कहा कि सर्वत्र चुनौतियों के अलावा देश ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति तथा कोविड-19 महामारी के कारण पड़ने वाले सुरक्षा प्रभावों को देखा। साथ ही इस बात को भी देखा कि इस महामारी ने किस प्रकार अभियानगत, आर्थिक एवं सामाजिक परिदृश्य पर असर डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह ध्यान दिलाते हुए प्रसन्नता होती है कि नौसेना ने इन संकटों के दौरान अभियानगत तैयारियों का उच्च स्तर बनाये रखा और उसकी तैयारी युद्ध जैसी रही तथा उसने अपने समुद्री अधिकारक्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता को सुनिश्चित किया।

महामारी के दौरान नौसेना की भूमिका की सराहना करते हुए नाईक ने कहा , ‘‘भारतीय नौसेना ने हिंद-प्रशांत (क्षेत्र) में मित्रों एवं साझेदारों के साथ अपनी राजनयिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के प्रति सभी क्षेत्रीय कटिबद्धताओं को पूरा करने में अहम प्रयास किया। ’’

उन्होंने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में देश के समुद्री पड़ोसियों एवं साझेदारों को कोविड-19 संपर्क एवं सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल