लाइव न्यूज़ :

हिन्द महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच नौसेना ने अंडमान में तीसरा हवाईअड्डा बनाया

By भाषा | Updated: January 24, 2019 23:34 IST

नौसेना के शीर्ष कमांडरों की मौजूदगी में नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने नए एयरबेस आईएनएस कोहासा का उद्घाटन किया।

Open in App

भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में अपनी उपस्थिति को विस्तार देते हुए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार को तीसरा हवाईअड्डा शुरू किया है। गौरतलब है कि पड़ोसी देश चीन भी हिन्द महासागर में अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ा रहा है।नौसेना के शीर्ष कमांडरों की मौजूदगी में नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने नए एयरबेस आईएनएस कोहासा का उद्घाटन किया।भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने कहा, ‘‘कोको द्वीप समूह (म्यामां) से निकटता और भारतीय विशेष आर्थिक जोन (ईईजेड) का विस्तार इस एयरबेस को बेहद महत्वपूर्ण बनाता है।’’ चीन द्वारा हिन्द महासागर में लगातार युद्धक पोत और पनडुब्बियां भेजे जाने की पृष्ठभूमि में भारतीय नौसेना भी इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।करीब एक साल पहले नौसेना ने हिन्द महासागर में युद्धक पोतों की तैनाती के संबंध में नई योजना बनायी थी ताकि क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। एडमिरल लांबा ने इस नए एरयबेस के महत्व के बारे में बातचीत की।आईएनएस कोहासा को यह नाम सफेद समुद्री बाज के नाम पर दिया गया है जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का बड़ा स्‍थानीय शिकारी पक्षी है। 

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों