लाइव न्यूज़ :

नौसेना ने एक व्यापारी पोत के फिलीपीन के चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता दी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर भारतीय नौसेना ने कोच्चि तट पर एक व्यापारी पोत के फिलीपीन के चालक दल के एक सदस्य को बचाया। ऐसा संदेह है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया जिसके कारण उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

नौसैन्य अधिकारी ने बताया कि पोत ‘एमवी लिरिक पोएट’ के मुख्य अधिकारी माइकल जॉन अबेगर को मंगलवार को दक्षिणी नौसैन्य कमान (एसएनसी) द्वारा एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) का इस्तेमाल कर बचाया गया। यह जहाज जिब्राल्टर से माचोंग जा रहा था।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मंगलवार को शाम करीब चार बजे एसएनसी को तटरक्षक बल मुख्यालय से फिलीपीन के एक पुरुष चालक दल के सदस्य के संदिग्ध रूप से कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के संबंध में सूचना मिली। जहाज के स्थानीय एजेंट ने बताया कि मुख्य अधिकारी माइकल जॉन अबेयगर की सेहत तेजी से बिगड़ रही है और ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है तथा उन्हें तत्काल इलाज के लिए बचाए जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने बताया कि फिलीपीन के नागरिक को बचाने के लिए आईएनएस गरुड़ से तत्काल एएलएच को रवाना किया गया। अबेयगर को आईएनएस गरुड़ लाया गया और उसके बाद नौसैन्य अस्पताल आईएनएचएस संजीवनी में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव