लाइव न्यूज़ :

नौसेना ने चक्रवात के कारण लापता हुए लोगों की तलाश में गोताखोरों की टीमों को तैनात किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:41 IST

Open in App

मुंबई, 22 मई 'ताउते' चक्रवात के कारण समुद्र में डूबे पी305 बजरे पर मौजूद नौ और वाराप्रदा नौका के 11 कर्मियों का कुछ पता नहीं चल पाने के बाद नौसेना ने दोनों वाहनों के मलबे की तलाश में शनिवार जल के अंदर खोज अभियान शुरू किया।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि आज छह शव और मिलने के बाद पी305 दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 66 हो गई।

इसके अलावा नौसेना ने मुंबई के तट के निकट बजरे और वाराप्रदा नौका के खोज एवं बचाव अभियानों (एसएआर) को गति देने के लिये विशेष गोताखोर टीमों को तैनात किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''अब तक 66 शव मिल चुके हैं। एसएआर अभियान पूरी रात जारी रहे। विशेष टीमों और उपकरणों के जरिये पी305 और नौका की तलाश जारी है। ''

प्रवक्ता ने कहा, “पी305 बजे और वाराप्रदा नौका के लापता चालक दल को खोजने के लिये जारी अभियानों को गति देने के वास्ते आज सुबह विशेष गोताखोरों की टीमें आईएनएस मकर और आईएनएस तारासा में सवार होकर मुंबई से रवाना हुईं।''

एक अधिकारी ने कहा, ''नौसेना और तटरक्षक बल बजरे के नौ और वाराप्रदा के 11 कर्मियों की तलाश में जुटे हैं क्योंकि ताउते चक्रवात के बेहद कमजोर पड़ने के चलते और अधिक लोगों के जिंदा बचे होने की उम्मीद है। ''

पी305 बजरे पर मौजूद 261 कर्मियों में से अब तक 186 को बचाया जा चुका है। 66 की मौत हो चुकी है जबकि नौ कर्मी लापता हैं। वाराप्रदा में सवार 13 लोगों में से दो को बचा लिया गया है।

पी305 में दुर्घटना में मारे गए आधे से अधिक कर्मियों की पहचान करने के लिये संघर्ष कर रही पुलिस ने शवों का डीएनए कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना अब तक बरामद किये जा चुके शव शहर की पुलिस को सौंप चुकी है।

गौरतलब है कि पी305 बजरा चक्रवात के दौरान सोमवार शाम मुंबई के तट के निकट डूब गया था। डूबने से पहले बजरा चक्रवात में फंस गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह