लाइव न्यूज़ :

नौसेना ने विदेशों से ऑक्सीजन लाने के लिए नौ युद्धपोत तैनात किए

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई प्रयासों में तेजी लाते हुए भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से तरल ऑक्सीजन एवं अन्य चिकित्सा आपूर्ति लाने के लिए अपने नौ युद्धपोत तैनात किए हैं।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते देशभर के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

नौसेना ने बुधवार को कहा कि मुंबई, विशाखापट्टनम और कोच्चि की नौसेना कमांड के युद्धपोतों को तरल ऑक्सीजन एवं चिकित्सा आपूर्ति लाने के लिए तैनात किया गया है।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, '' देश में ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए भारत सरकार एवं नौसेना द्वारा जारी विभिन्न प्रयासों के तहत समुद्र सेतु-2 अभियान के अंतर्गत नौ युद्धपोत तैनात किए गए हैं।''

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना पोत तलवार बुधवार को कर्नाटक के नए मेंगलुरु बंदरगाह पर प्रवेश कर गया है जोकि बहरीन से 27 टन तरल ऑक्सीजन वाले दो टैंकर लेकर आया है।

इसी तरह, आईएनएस कोलकाता 27 टन तरल ऑक्सीजन वाले दो टैंकर, 400 ऑक्सीजन सिलेंडर और 47 ऑक्सीजन सांद्रक लेकर कुवैत से रवाना हो चुका है।

इसके अलावा, कतर और कुवैत से 27 टन ऑक्सीजन वाले नौ टैंकर और 1500 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चार युद्धपोत आ रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि आईएनएस ऐरावत बुधवार को सिंगापुर से 3600 ऑक्सीजन सिलेंडर, 27 टन ऑक्सीजन वाले आठ टैंकर समेत अन्य चिकित्सा आपूर्ति लेकर प्रस्थान कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया