लाइव न्यूज़ :

नए नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने दिया निर्देश, 'एक जैसा खाना-पीना हो, फूलों का गुलदस्ता ना दिया जाए'

By भाषा | Updated: June 5, 2019 04:58 IST

Open in App

नव नियुक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने दूरगामी पहल करते हुए सहायक संस्कृति पर लगाम लगाने, कुछ औपचारिक प्रथाओं को सीमित करने और विभिन्न रैंकों के बीच समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इन दिशा निर्देशों में आधिकारिक कार्यक्रमों में नौसैन्य कर्मियों की सभी रैंक में एक जैसा भोजन, पेय पदार्थ और कटलरी होने, नौसेना प्रमुख के लिए कई गाड़ियों के काफिले को तैयार रखने के प्रावधान को हटाने और फूलों का गुलदस्ते देने की परंपरा को कम करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि दिशा निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘जूनियर अधिकारियों को अनुशासित रहने और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने न कि अधीन व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जलपान और भोजन सादा रहेगा तथा आडंबर के बगैर होगा।’’

नौसेना प्रमुख ने ये भी निर्देश दिए हैं कि गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए महिलाओं और बच्चों को खड़ा ना किया जाए। एडमिरल सिंह ने नौसेना के 24वें प्रमुख के तौर पर 31 मई को कार्यभार संभाला था। 

 

टॅग्स :नेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतINS Mahe: भारतीय नौसेना की ताकत डबल, नया युद्धपोत INS माहे पनडुब्बी शामिल

भारतAnti-Submarine Androth: 77 मीटर लंबाई, ‘टॉरपीडो’ और स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्ध रॉकेटों से लैस, जानिए ‘अंद्रोथ’ की खासियत

भारतAastha Poonia: नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट, सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने भारतीय नौसेना विमानन में मील का पत्थर स्थापित किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया