लाइव न्यूज़ :

नौसेना प्रमुख एडमिरल सिंह ने ‘ट्रोपेक्स’ अभ्यास के सभी पहलुओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी नौसेना प्रमुख एडमिरल करमवीर सिंह ने हाल में संपन्न नौसैन्य अभ्यास की शुक्रवार को विस्तृत समीक्षा की। इस अभ्यास के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में अभ्यास के दौरान युद्धपोतों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल हुआ था। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल ने भी द्विवार्षिक अभ्यास में हिस्सा लिया था। इसे नौसेना का सबसे बड़ा अभ्यास बताया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एडमिरल सिंह ने कोच्चि में ट्रोपेक्स-21 (थिएटर स्तरीय संचालन तैयारी अभ्यास) पर बैठक की अध्यक्षता की और इसमें कई शीर्ष कमांडर शामिल हुए।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सभी कमांडरों के साथ नौसेना प्रमुख द्वारा अभ्यास की समीक्षा की गयी।’’

यह अभ्यास ऐसे समय हुआ जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में आसन्न जल क्षेत्र समेत एक विशाल भौगोलिक क्षेत्र में आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य वर्तमान भू-रणनीतिक हालात के संदर्भ में बहुआयामी परिदृश्य में नौसेना की युद्ध तत्परता का परीक्षण करना है।

यह अभ्यास नौसेना के संचालन की अवधारणा का परीक्षण और सत्यापन करने, अपने युद्ध कौशल को निखारने, समुद्री सुरक्षा की दिशा में अपनी भूमिका को मजबूत करने जैसे विषय को ध्यान में रखते हुए किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए