लाइव न्यूज़ :

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह तीन दिन के सरकारी दौरे पर ओमान पहुंचे

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह रविवार को ओमान की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे । उनके इस दौरे का मकसद इस प्रभावशाली खाड़ी देश के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और विस्तार देना है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि 27 से 29 सितंबर तक के अपने दौरे में नौसेना प्रमुख इस खाड़ी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान वह अपने ओमानी समक्षक रियर एडमिरल सैफ बिन नासिर बिन मोहसिन अल राबी के साथ भी मुलाकात करेंगे ।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया, ‘‘इस दौरे का मकसद ओमान के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत बनाना और सहयोग के लिए नए क्षेत्रों की तलाश करना है।’’

उन्होंने बताा कि अल राबी के साथ बातचीत के अलावा सिंह का कार्यक्रम ओमानी सशस्त्र बल के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल अब्दुल्ला खामिस अब्दुल्ला अल रइसी, ओमान की शाही सेना के कमांडर मेजर जनरल मतार बिन सलीम बिन राशिद अल बलूसी तथा शाही वायुसेना के कमांडर एयर वाइस मार्शल खामिस बिन हम्माद बिन सुल्तान अल गाफरी से भी मिलने का है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह मुआसकर अल मुर्तफा शिविर, नौवहन सुरक्षा केंद्र, साद बिन सुल्तान नौसैन्य अड्डा, अल मुसन्ना वायुसेना अड्डा तथा ओमान के नेशनल डिफेंस कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों में भी जायेंगे ।

भारतीय नौसेना कई मोर्चों पर ओमान की शाही नौसेना के साथ सहयोग करती है जिसमें अभियानों के संबंध में बातचीत और प्रशिक्षण शामिल है।

दोनों नौसेनाएं 1993 से द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लेती रही हैं । पिछली बार यह अभ्यास 2020 में गोवा के तटों पर हुआ था और अगला अभ्यास 2022 में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण