लाइव न्यूज़ :

नौसेना विदेश से 340 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन, अन्य चिकित्सकीय सामग्री लेकर आयी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच नौसेना विदेश से रविवार को 340 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन, 3700 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य चिकित्सकीय सामग्री की खेप भारत लेकर आयी।

सिंगापुर, ब्रुनेई और कतर से दो पोत में चिकित्सकीय सामग्री की खेप लायी गयी है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने बताया कि नौसैन्य पोत आईएनएस जलाश्व सिंगापुर और ब्रुनेई से 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और 3600 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विशाखापत्तनम पहुंचा।

विदेश से लायी गयी तरल ऑक्सीजन की यह सबसे बड़ी खेप है। पोत पर वेंटिलेटर, खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर समेत कुछ अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी थी।

नौसेना का एक और जहाज त्रिकंड कतर से 40 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन तथा ऑक्सीजन के 100 सिलेंडर लेकर मुंबई पहुंचा।

कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद के लिए चलाए जा रहे ‘समुद्र सेतु-दो’ अभियान के तहत दोनों जहाज ऑक्सीजन लेकर आए हैं।

फारस की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशिया में मित्र देशों से चिकित्सकीय उपकरण और तरल ऑक्सीजन लाने के लिए समुद्र सेतु अभियान के तहत आईएनएस त्रिकंड, आईएनएस जलाश्व समेत नौ जहाज लगाए गए हैं।

भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए समुद्र सेतु-दो अभियान शुरू किया गया। इसके तहत मुंबई, विशाखापत्तम और कोच्चि में तीनों नौसैन्य कमान के जहाज भेजे गए।

भारतीय वायु सेना भी पिछले कुछ सप्ताह से विभिन्न देशों से क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर और अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की खेप ला रही है। वायु सेना शनिवार को तीन देशों से ऑक्सीजन कंटेनर लेकर आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता