लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि: गुजरात ने हाउसिंग सोसायटियों एवं सड़कों पर गरबा आयोजन की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 सितंबर गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को आठ शहरों में रात्रिकर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी तथा अगले महीने नवरात्रि के दौरान हाउसिंग सोसायटियों एवं सड़कों पर कुछ खास नियमों के साथ ‘गरबा आयोजन’ की अनुमति दी ।

लेकिन इस साल गरबा के वाणिज्यिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी। गरबा गुजरात का एक लोकप्रिय लोकनृत्य है तथा नवरात्रि के दौरान आस्था एवं उल्लास के साथ यह नृत्य किया जाता है। इस साल सात अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होगी।

सरकार ने होटालों, वैवाहिक कार्यक्रमों एवं अंतिम संस्कार से संबंधित नियमों में भी कुछ रियायतों की घोषणा की।

कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखकर जारी किये गये परामर्श में कहा गया है कि नवरात्रि समारोह के दौरान किसी भी एक स्थान पर अधिकतम 400 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। राज्य सरकार ने कहा कि नवरात्रि कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे लोगों का कोरोना वायरस के विरूद्ध पूर्ण टीकाकरण हो गया हो।

पिछले साल राज्य सरकार ने महामारी के कारण सभी गरबा आयोजनों पर रोक लगा दी थी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ एवं गांधीनगर में रात्रिकर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया। अब इन शहरों में रात 11 के बजाय 12 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। ऐसा 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा।

राज्य सरकार ने शादियों में 150 के बजाय अब 400 लोगों को इजाजत दी है। अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकते हैं, पहले 40 लोग ही शामिल हो सकते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट