लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि: कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से दर्जन भर लोग बीमार पड़े

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:37 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 14 अप्रैल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से जोनचाना गांव में करीब दर्जन भर लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र के जोनचाना गांव के कुछ लोग बुलंदशहर जिले के झाझर कस्बे की एक दुकान से बीती रात कुट्टू का आटा खरीद कर लाए थे और नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों ने कुट्टू के आटे के पकौड़े खाए थे।

उन्होंने बताया कि कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने के कुछ देर बाद ही दर्जन भर लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर पास के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग की एक टीम मौके पर भेजी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।

वहीं बुलंदशहर जिले के खाद्य विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि दोनों जिलों की टीम संयुक्त संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह