लाइव न्यूज़ :

तो अब आपको कौन रोक रहा है, सिद्धू ने केजरीवाल पर उनके पुराने बयान का वीडियो को साझा कर साधा निशाना, जानिए मामला

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2022 13:19 IST

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो क्लिप में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, बेअदबी की घटनाओं के सरगनों को अब तक दंडित नहीं किया गया है। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि सरगने कौन हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 के बेअदबी के मामले में केजरीवार पर उनके बयान को साझा कर सिद्धू ने निशाना साधा हैनवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि अब आपको कौन रोक रहा है बेअदबी की घटनाओं को लेकर केजरीवाल ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जा सकती है

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2015 के बेअदबी मामले पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सिद्धू ने पिछले साल का एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जा सकती है।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ''तो अब आपको कौन रोक रहा है...अरविंद केजरीवाल।'' कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा, ‘‘अब आपको कौन रोक रहा है?’’ सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है, जिसमें केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पंजाब के लोग 2015 में फरीदकोट में हुईं बेअदबी की घटनाओं पर निष्क्रियता से नाराज हैं।

केजरीवाल ने वीडियो क्लिप में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ''बेअदबी की घटनाओं के सरगनों को अब तक दंडित नहीं किया गया है। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि सरगने कौन हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में उनके नाम हैं, और (चरणजीत सिंह) चन्नी साहब उसे देख सकते हैं। दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सकता है।''

पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के कोटकपूरा और बहबल कलां में 2015 में हुईं पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की जांच करने वाले विशेष जांच दल का हिस्सा थे। वह पिछले साल आप में शामिल हुए और इस साल हुए चुनाव में अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। फरीदकोट में 2015 में बेअदबी और उसके बाद पुलिस गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। उस समय राज्य में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअरविंद केजरीवालपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं