लाइव न्यूज़ :

नवनीत ने शिवसेना सांसद पर धमकी देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा ने सोमवार को आरोप लगाया कि संसद के निचले सदन में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे से जुडा मुद्दा उठाने पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दी।

उन्होंने दक्षिण मुंबई से सांसद सावंत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी मांग की है। नवनीत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि उन्होंने संसद में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, तो संसद की लॉबी में ही शिवसेना सांसद सावंत ने उन्हें जेल में डालने की धमकी दी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘सावंत ने कहा कि आप महाराष्ट्र में कैसे घूमती है, मैं देखता हूं और आपको भी जेल में डालेंगे।’’

निर्दलीय सांसद ने पत्र में कहा, ‘‘आज जिस तरह से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मुझे धमकी दी है, इससे न मेरा, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। इसलिए मैं सावंत के खिलाफ कड़ी से कड़ी पुलिस कार्रवाई की मांग करती हूं।’’

शिवसेना सांसद ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि एक महिला को धमकाना शिवसैनिक का धर्म नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर