लाइव न्यूज़ :

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, खटकड़ कलां में भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2021 22:31 IST

नवांशहर में विधायक कुलजीत सिंह नागरा, राजकुमार वेरका, अंगद सैनी, सुखपाल भुल्लर, इंद्रबीर सिंह बोलारिया और गुरप्रीत सिंह भी सिद्धू के साथ थे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनने के बाद अमृतसर पहुंचने पर सिद्धू का जोरदार स्वागत हुआ। कुलजीत सिंह नागरा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।सिद्धू ने मीडिया को ‘पंजाब मॉडल’ के बारे में बताते हुए कहा कि इससे राज्य फिर से समृद्ध होगा।

अमृतसरः कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां का दौरा कर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनने के बाद अमृतसर पहुंचने पर सिद्धू का जोरदार स्वागत हुआ। नवांशहर में विधायक कुलजीत सिंह नागरा, राजकुमार वेरका, अंगद सैनी, सुखपाल भुल्लर, इंद्रबीर सिंह बोलारिया और गुरप्रीत सिंह भी सिद्धू के साथ थे। सिद्धू के दौरे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

कुलजीत सिंह नागरा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। सिद्धू ने मीडिया को ‘पंजाब मॉडल’ के बारे में बताते हुए कहा कि इससे राज्य फिर से समृद्ध होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिया गया 18 सूत्री कार्यक्रम हर पंजाबी को भागीदार बनाएगा। जनता की शक्ति से राज्य का विकास होगा।’’

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने हर पंजाबी में सचाई और अधिकारों की भावना जगाने पर जोर दिया। सिद्धू से मुलाकात की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में कीर्ति किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित किया।

यूनियन के प्रतिनिधि सोहन सिंह अठवाल ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करने की उनकी कोई योजना नहीं थी। वे लोग किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के कथित तौर पर उनके बचाव में सामने नहीं आने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

अठवाल ने कहा कि किसान सिद्धू से सवाल करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से निकाल दिया, जिससे गुस्साए किसानों ने यातायात बाधित किया। शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सिद्धू पार्टी के अन्य नेताओं के साथ अमृतसर रवाना हो गए।

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के मुख्य प्रवेश स्थल पर पहुंचने पर सिद्धू का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर उनके पोस्टर लगाए थे। सिद्धू बुधवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीपंजाबआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो