अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, खटकड़ कलां में भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2021 22:31 IST2021-07-20T22:29:54+5:302021-07-20T22:31:31+5:30
नवांशहर में विधायक कुलजीत सिंह नागरा, राजकुमार वेरका, अंगद सैनी, सुखपाल भुल्लर, इंद्रबीर सिंह बोलारिया और गुरप्रीत सिंह भी सिद्धू के साथ थे।

कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिया गया 18 सूत्री कार्यक्रम हर पंजाबी को भागीदार बनाएगा।
अमृतसरः कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां का दौरा कर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनने के बाद अमृतसर पहुंचने पर सिद्धू का जोरदार स्वागत हुआ। नवांशहर में विधायक कुलजीत सिंह नागरा, राजकुमार वेरका, अंगद सैनी, सुखपाल भुल्लर, इंद्रबीर सिंह बोलारिया और गुरप्रीत सिंह भी सिद्धू के साथ थे। सिद्धू के दौरे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
कुलजीत सिंह नागरा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। सिद्धू ने मीडिया को ‘पंजाब मॉडल’ के बारे में बताते हुए कहा कि इससे राज्य फिर से समृद्ध होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिया गया 18 सूत्री कार्यक्रम हर पंजाबी को भागीदार बनाएगा। जनता की शक्ति से राज्य का विकास होगा।’’
सिद्धू ने कहा कि उन्होंने हर पंजाबी में सचाई और अधिकारों की भावना जगाने पर जोर दिया। सिद्धू से मुलाकात की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में कीर्ति किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित किया।
In line of Duty | Punjab Congress Family | 19 July 2021 pic.twitter.com/f84kyinC4z
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 20, 2021
यूनियन के प्रतिनिधि सोहन सिंह अठवाल ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करने की उनकी कोई योजना नहीं थी। वे लोग किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के कथित तौर पर उनके बचाव में सामने नहीं आने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे।
अठवाल ने कहा कि किसान सिद्धू से सवाल करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से निकाल दिया, जिससे गुस्साए किसानों ने यातायात बाधित किया। शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सिद्धू पार्टी के अन्य नेताओं के साथ अमृतसर रवाना हो गए।
Seeking guidance of Presidents of the illustrious Punjab Pradesh Congress Committee … Conversations with wise men, worth months of Education !! 🙏🏼🙏🏼🙏🏼 pic.twitter.com/Tq5uqkbp6m
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 17, 2021
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के मुख्य प्रवेश स्थल पर पहुंचने पर सिद्धू का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर उनके पोस्टर लगाए थे। सिद्धू बुधवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे।