लाइव न्यूज़ :

अनिल विज ने कहा- सिद्धू जोकर है और यह सर्कस में ही काम कर सकता है, राजनीति में नहीं 

By बलवंत तक्षक | Updated: May 16, 2019 05:52 IST

मुख्यमंत्री को पता है कि सिद्धू एक जोकर है और यह सर्कस में ही काम कर सकता है, राजनीतिक पार्टियों में काम नहीं कर सकता. यही वजह है कि कैप्टन ने सिद्धू को कांग्रेस के पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया.

Open in App

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को जोकर कहा है. विज ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से ज्यादा अच्छी तरह से जानते हैं. 

मुख्यमंत्री को पता है कि सिद्धू एक जोकर है और यह सर्कस में ही काम कर सकता है, राजनीतिक पार्टियों में काम नहीं कर सकता. यही वजह है कि कैप्टन ने सिद्धू को कांग्रेस के पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया. 

वहीं फिल्म अभिनेता कमल हसन के नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला हिंदू आतंकवादी कहने पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता और हर कत्ल करने वाले को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता. 

विज ने कहा कि फिल्म अभिनेता कमल हसन का ज्ञान कम है और एक्टिंग करने के शौकीन कमल हासन अब नेता की एक्ंिटग करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा की बहुत सी हत्याएं हुई है, सभी को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा कि विभाजन में लाखों लोगों की हत्या हुई है, उनको भी क्या आतंकवादी कह देंगे? 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूअनिल विजकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है