लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने की बैठक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रतिनिधियों से मिले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 26, 2021 21:09 IST

किसानों के एक समूह ने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को काले झंडे दिखाए। वह रूपनगर में एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों ने सिद्धू के खिलाफ उनकी “प्यासा कुएं तक जाता है” टिप्पणी के लिए नारे लगाए।सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत समझा गया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि वह किसानों का बहुत सम्मान करते हैं और दिल और आत्मा से उनका समर्थन करते हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहली बैठक की।

सिद्धू ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई), अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और विधि प्रकोष्ठ सहित पार्टी के संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके विचार सुने। सिद्धू ने पिछले शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।

उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली। इसके अलावा, पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को नियुक्त किया था।

गोयल ने करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू ने पहले चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके बाद संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष डैनी ने कहा कि बैठक का एजेंडा राज्य में पार्टी को और मजबूत करना है। हालांकि, सिद्धू ने मीडिया से बात नहीं की। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहकांग्रेसराहुल गांधीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे