लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू किसी दलित को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना स्वीकार नहीं कर सके : आप

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दावा किया कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसलिए पद से इस्तीफा दिया क्योंकि वह इस बात को ‘स्वीकार नहीं कर पाए’ कि एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी की सेवा करते रहेंगे। वह इस वर्ष जुलाई में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने थे। पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनका अमरिंदर सिंह के साथ तनाव चल रहा था और दस दिन पहले ही अमरिंदर सिंह ने पार्टी आलाकमान पर यह आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनका लगातार अपमान किया जा रहा है।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दिखाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू दलितों के खिलाफ हैं। एक गरीब बेटा मुख्यमंत्री बना... यह, सिद्धू बर्दाश्त नहीं कर सके। यह बहुत दुखद है।’’

पंजाब आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने इसे ‘‘पंजाब कांग्रेस के अंदर पूरी तरह अराजकता बताया है।’’

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के लोग इन स्वार्थी नेताओं से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वे स्थिर, प्रगतिशील और समग्र प्रशासन देंगे? ऐसे राज्य में इन लोगों पर कैसे विश्वास किया जा सकता है जिसकी 550 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है?’’

पंजाब में आप मुख्य विपक्षी दल है।

सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा, ‘‘समझौता करने से व्यक्ति के चरित्र में गिरावट आती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से समझौता नहीं कर सकता।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’’

यह पता नहीं चल पाया है कि सिद्धू ने किन कारणों से पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो