लाइव न्यूज़ :

एक्शन में सिद्धू, कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनके निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जाएं और समस्याओं को सुनें, नहीं छोड़ रहे हैं कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 24, 2019 21:00 IST

उनके विश्वस्त सहयोगी और एक पार्षद के बेटे मिठू मदान ने कहा, ‘‘सिद्धू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनके निर्वाचन क्षेत्र में घर घर जायें और लोगों की समस्याओं को सुनें और उसके बाद वह स्वयं भी ऐसा करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय नेता के अनुसार, कांग्रेस विधायक ने कहा कि भविष्य में भी उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मदान ने बताया कि सिद्धू ने कार्यर्ताओं से कहा कि वह अगले छह महीने तक अपने निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।

पंजाब कैबिनेट में विभाग बदलने के बाद नाराजगी में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को यहां अपने समर्थकों से मुलाकात की और कहा कि वह कांग्रेस के साथ बने हुए हैं।

सिद्धू ने अपने आवास पर नगर निकाय के स्थानीय पार्षदों सहित अपने समर्थकों से मंगलवार और बुधवार को मुलाकात की। सिद्धू के आवास पर मिलने वाले पार्षदों में से एक मोनिका शर्मा ने बताया, ‘‘ बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने (सिद्धू ने) पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है न कि पार्टी से।

उन्होंने बैठक के दौरान सभी लोगों को पार्टी के लिए कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया।’’ स्थानीय नेता के अनुसार, कांग्रेस विधायक ने कहा कि भविष्य में भी उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है । बुधवार को भी पार्टी कार्यकर्ता सिद्धू के बंगले पर जमा हुए। उनके विश्वस्त सहयोगी और एक पार्षद के बेटे मिठू मदान ने कहा, ‘‘सिद्धू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनके निर्वाचन क्षेत्र में घर घर जायें और लोगों की समस्याओं को सुनें और उसके बाद वह स्वयं भी ऐसा करेंगे।’’

मदान ने बताया कि सिद्धू ने कार्यर्ताओं से कहा कि वह अगले छह महीने तक अपने निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। एक अन्य पार्षद दमनदीप सिंह उप्पल ने बताया, ‘‘सिद्धू ने सोसाइटियों को विकास कार्य के लिए 20 लाख रुपये के चेक वितरित किये । उन्होंने सरकारी अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिये कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में काम काज समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।’’

सिद्धू पहले भाजपा में थे और प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ सिद्धू के रिश्ते सहज नहीं है। छह जून को मंत्रिमंडल में हुए बदलाव में उनका स्थानीय सरकार और पर्यटन मंत्रालय का विभाग बदल कर, उन्हें ऊर्जा मंत्री बनाया गया था लेकिन उन्होंने यह पदभार ग्रहण नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को मंत्रिमंडल से सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। वहीं मोनिका शर्मा ने बताया कि बैठक में सिद्धू ने कहा कि वह जमीनी हकीकत जानने के लिए रोजाना अपने क्षेत्र का दौरा करेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग