लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिद्धू ने चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, मतपत्र से मतदान कराने की मांग की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ मार्च कांग्रेस के विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर मंगलवार को सवाल उठाए और कहा कि मतपत्र से मतदान कराना चाहिए।

विधानसभा में मौजूदा बजट सत्र में पहली बार बोलते हुए प्रश्न काल के दौरान सिद्धू ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए मतदान नहीं होता है।

अमृतसर के विधायक ने कहा कि इन देशों का मानना है कि किसी भी तकनीक के साथ ‘‘छेड़छाड़’’ की जा सकती है लेकिन मतपत्र के साथ यह संभव नहीं है।

सदन में लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद सिद्धू ने इस पर अपने विचार रखे।

बैंस ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 328 के तहत राज्य विधानसभा के पास यह तय करने का अधिकार है कि वह ईवीएम के जरिए चुनाव करवाना चाहती है या मतपत्र के जरिए।

बैंस ने उदाहरण देते हुए बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने मतपत्र के जरिए चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को एक विधेयक लाने को कहा था।

बैंस का समर्थन करते हुए सिद्धू ने अध्यक्ष से कहा, ‘‘आप पंजाब में ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने की अनुमति नहीं देते हैं तो केंद्र सरकार एक भी सीट नहीं जीत सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह राजनीतिक दलों का मुद्दा नहीं है। यह लोकतंत्र का मुद्दा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू