लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिद्धू ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:31 IST

Open in App

नवांशहर (पंजाब), 20 जुलाई कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां का दौरा कर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान विधायक कुलजीत सिंह नागरा, राजकुमार वेरका, अंगद सैनी, सुखपाल भुल्लर, इंद्रबीर सिंह बोलारिया और गुरप्रीत सिंह भी सिद्धू के साथ थे। सिद्धू के दौरे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

सिद्धू से मुलाकात की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में कीर्ति किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित किया।

यूनियन के प्रतिनिधि सोहन सिंह अठवाल ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करने की उनकी कोई योजना नहीं थी। वे लोग किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के कथित तौर पर उनके बचाव में सामने नहीं आने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

अठवाल ने कहा कि किसान सिद्धू से सवाल करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से निकाल दिया, जिससे गुस्साए किसानों ने यातायात बाधित किया।

शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सिद्धू पार्टी के अन्य नेताओं के साथ अमृतसर रवाना हो गए। वह बुधवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है