लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के तौर पर पहली बैठक की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जुलाई पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहली बैठक की।

सिद्धू ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई), अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और विधि प्रकोष्ठ सहित पार्टी के संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके विचार सुने। सिद्धू ने पिछले शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली। इसके अलावा, पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को नियुक्त किया था।

गोयल ने करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू ने पहले चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके बाद संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष डैनी ने कहा कि बैठक का एजेंडा राज्य में पार्टी को और मजबूत करना है। हालांकि, सिद्धू ने मीडिया से बात नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos