लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिद्धू ने प्रदेश के अनुसूचित जाति समुदाय के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 00:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जुलाई पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से आने वाले प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान मौजूद रहीं मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि दो घंटे चली बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि केवल दलित समुदाय से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा नहीं की गई बल्कि अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

वहीं, कुछ विधायकों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ एक अलग बैठक की और अपने विधानसभा क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री ब्रह्म मोहिंदर और विधायक सुखपाल खैरा समेत अन्य विधायक उपस्थित रहे।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विधायकों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ साथियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों के बारे में चर्चा को लेकर मुलाकात की। हमारी प्राथमिकता जारी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए