लाइव न्यूज़ :

इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू, बोले- अमन का पैगाम लेकर आया हूं

By भाषा | Updated: August 17, 2018 20:36 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है क्योंकि इमरान खान को 176 मत मिले वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख शाहबाज शरीफ को केवल 96 मत मिले।

Open in App

लाहौर, 17 अगस्त: क्रिकेट से राजनीति में आये नवजोत सिंह सिद्धू अपने दोस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंच गए । नीला सूट और गुलाबी पगड़ी पहने सिद्धू वाघा सीमा के जरिये लाहौर पहुंचे जहां से वह इस्लामाबाद जायेंगे । शपथ ग्रहण समारोह कल इस्लामाबाद में होना है ।सिद्धू ने पाकिस्तान के लोकतंत्र में चुनाव के बाद आये बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि इमरान को दोनों देशों के बीच अमन की बहाली की पहल करनी चाहिये।उन्होंने कहा कि वह भारत के सद्भावना दूत के रूप में मोहब्बत का पैगाम लेकर पाकिस्तान आये हैं ।उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यहां राजनेता के रूप में नहीं बल्कि दोस्त के रूप में आया हूं । मैं यहां अपने दोस्त (इमरान) की खुशी में शरीक होने आया हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हिन्दुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे ।’’  

सिद्धू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी दोनों देशों के बीच अमन की बात करते थे । उन्होंने कहा ,‘‘ अगर पड़ोसी के घर में आग लगी हो तो आंच हम पर भी आयेगी ।’’ इमरान के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उसे अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाते देखा है । मैं दुआ करता हूं कि इमरान अपने देश के लिये समृद्धि का परिचायक बन जाये ।’’ यह पूछने पर कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान के लिये वह क्या तोहफा लाये हैं, उन्होंने कहा ,‘‘ मैं खान साहिब के लिये कश्मीरी शाल लाया हूं ।’’ इससे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव को भी समारोह में बुलाया गया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों से उसे ठुकरा दिया । 

बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है क्योंकि इमरान खान को 176 मत मिले वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख शाहबाज शरीफ को केवल 96 मत मिले।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल