लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ने पंजाब गवर्नर को लिखी चिट्ठी, कहा- गायब सिद्धू उठा रहे हैं सैलरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 13:27 IST

सिद्धू ने 10 जून को राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के साथ टि्वटर और फेसबुक पर एक तस्वीर भी साझा की थी। इसके बाद उन्होंने...

Open in App

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच चल रहा तनाव भी अब सामने दिखने लगा है। इसी बीच पंजाब के बीजेपी नेता तरुण चुघ ने राज्य सरकार में जारी इस विवाद पर राज्यपाल को चिट्ठी लिखा। तरुण ने कहा कि पंजाब में संवैधानिक संकट है। महीने भर से ज्यादा समय हो गया मंत्री ने शपथ तो ले लिया लेकिन काम नहीं शुरू किया। 

तरुण ने सिद्धू पर यह भी आरोप लगाया कि मंत्री अपना वेतन तो ले रहे हैं लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम और मंत्री के बीच खींचतान का नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा है। मैंने गवर्नर से पंजाब के हक में फैसला करने की अपील किया है।

चुघ का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक मंत्री, मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहा और अपने विभाग का कार्यभार नहीं ले रहा है।

ये था मामला-पंजाब कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला है। इसी बात पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ उनका गतिरोध लगातार जारी है। 

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था। 

कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू बाहर हो गए थे। मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच गतिरोध को दूर करने का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सौंपा गया था। अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने अपने दिल्ली दौरे के दौरान पटेल से मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ने इस बैठक को कथित तौर पर ‘‘शिष्टाचार बैठक’’ करार दिया था। 

सिद्धू ने 10 जून को राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के साथ टि्वटर और फेसबुक पर एक तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने इसके बाद टि्वटर और फेसबुक पर कुछ भी साझा नहीं किया है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos