लाइव न्यूज़ :

नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-दो कांग्रेसी विधायकों के बेटों को नौकरी देना सही नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2021 21:43 IST

नवजोत कौर सिद्धू का बयान पंजाब सरकार द्वारा कांग्रेस के दो विधायकों के बेटों को ‘‘विशेष मामले’’ के तहत पुलिस इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार नियुक्त करने का फैसला करने के एक दिन बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देफतेह जंग सिंह बाजवा और राकेश पांडेय के बेटों को अनुकंपा आधार पर नियुक्त करने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया।नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि बिना योग्यता के किसी को भी कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए।सिद्धू की पत्नी ने कहा कि बल्कि किसी खिलाड़ी या स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जा सकती थी

पटियालाः पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने के पंजाब सरकार के फैसले की शनिवार को आलोचना करते हुए कहा कि केवल योग्यता ही मानदंड होना चाहिए।

 

नवजोत कौर सिद्धू का बयान पंजाब सरकार द्वारा कांग्रेस के दो विधायकों के बेटों को ‘‘विशेष मामले’’ के तहत पुलिस इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार नियुक्त करने का फैसला करने के एक दिन बाद आया है। कांग्रेस के दो विधायकों फतेह जंग सिंह बाजवा और राकेश पांडेय के बेटों को अनुकंपा आधार पर नियुक्त करने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर और भीष्म पांडेय को राज्य के राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के रूप में नियुक्त किया गया है। पटियाला के सनौर विधानसभा क्षेत्र के चौरा गांव में पत्रकारों से बात करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि बिना योग्यता के किसी को भी कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो पहले से ही आर्थिक रूप से संपन्न हैं।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कहा कि बल्कि किसी खिलाड़ी या स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जा सकती थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बिना कोई परीक्षा पास किए आप तहसीलदार के रूप में शामिल हो सकते हैं या पुलिस में शामिल हो सकते हैं।’’ नवजोत सिंह सिद्धू के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इंतजार करने को कहा है।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ‘‘उनका (पार्टी आलाकमान) फैसला आने के बाद, वह पंजाब के हित में फैसला लेंगे।’’ नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था और एक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 10 करोड़ रुपये के अनुबंध को अस्वीकार कर दिया था। आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पटियाला से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से भी फैसला करेगी वह लड़ेंगी। 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह