लाइव न्यूज़ :

भारत और थाईलैंड की नौसेना ने तीन दिवसीय समन्वित गश्त शुरू की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नंवबर भारतीय और थाईलैंड की नौसेना ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता को लेकर उत्पन्न चिंता के बीच शुक्रवार को अंडमान सागर में तीन दिवसीय समन्वित गश्त शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों की समन्वित गश्त (कोरपैट) में भारतीय नौसेना की देश में ही निर्मित मिसाइल कोर्वेट कार्मुक और थाईलैंड की खामरोसिन श्रेणी की पनडुब्बी रोधी गश्ती पोत तयानचोन सहित दोनों सेनाओं के समुद्री गश्ती विमान हिस्सा ले रहे हैं।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि दोनों नौसेनाएं 2005 से ही साल में दो बार अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से लगे इलाके में कोरपैट करती हैं, जिसका लक्ष्य हिंद महासागर को वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरपैट से दोनों नौसेनाओं में समझ और परस्परता स्थापित करने में मदद मिलती है और गैर कानूनी गतिविधियों जैसे अवैध रूप से मछली पकड़ने, मादक पदार्थ तस्करी, आतंकवाद, हथियारों की लूट और समुद्री डकैती को रोकने में संस्थागत सहायता मिलती है।’’

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना गत कुछ सालों में हिंद महासागर में धीरे-धीरे अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। पिछले महीने भारत ने मालाबार युद्धाभ्यास किया था जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो