भारत और जापान की नौसेनाओं ने अरब सागर में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया
By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:22 IST2021-10-08T21:22:15+5:302021-10-08T21:22:15+5:30

भारत और जापान की नौसेनाओं ने अरब सागर में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारत और जापान की नौसेनाओं ने अरब सागर में तीन दिनों का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया, जिसे ‘जिमेक्स’ नाम से जाना जाता है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के जहाजों ने समुद्र में विभिन्न प्रकार के अभ्यास किये, जो शुक्रवार को संपन्न हुए।
भारतीय नौसेना ने रियर एडमिरल अजय कोछार की कमान के तहत इसमें हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेश विकसित दिशानिर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि और दिशानिर्देशित मिसाइल द्रुतगामी पोत आईएनएस तेग को शामिल किया गया। इसके अलावा मिग 29 लड़ाकू विमान को भी इसमें शामिल किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।