लाइव न्यूज़ :

भारत एवं ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने गहरे सहयोग के लिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर भारत एवं ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने एक दस्तावेज पर बुधवार को दस्तखत किये जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के और विस्तार के लिहाज से दोनों पक्षों के बीच वार्ता का प्रारूप तय करता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की पहली टू-प्लस- टू वार्ता होने के बाद इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों ने सामरिक एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।

दोनों देशों की नौसेनाओं ने सहयोग बढ़ाने के लिए ‘ज्वाइंट गाइडेंस’ नामक एक दस्तावेज पर 18 अगस्त को हस्ताक्षर किये थे।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ 18 अगस्त को भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुखों द्वारा ‘ज्वाइंट गाइडेंस फॉर इंडिया -ऑस्ट्रेलिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप’ पर हस्ताक्षर के बाद भारतीय नौसेना एवं ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच वार्ता के लिए उसकी शर्तों को लेकर 29 सितंबर को इस नये दस्तावेज पर दस्तखत किये गये। ’’

मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच पहली वार्ता 2005 में हुई थी । तब से दोनों देश एवं उनकी नौसेना एक दशक से अधिक समय में सभी स्तरों पर एक दूसरे के करीब आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा