फ्रांस और भारत की नौसेनाओं ने पश्चिमी तट के पास अभ्यास किया: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:37 IST2021-11-23T21:37:38+5:302021-11-23T21:37:38+5:30

Navies of France and India conducted exercises off west coast: Officials | फ्रांस और भारत की नौसेनाओं ने पश्चिमी तट के पास अभ्यास किया: अधिकारी

फ्रांस और भारत की नौसेनाओं ने पश्चिमी तट के पास अभ्यास किया: अधिकारी

मुंबई, 23 नवंबर फ्रांसीसी वायु रक्षा युद्धपोत शेवेलियर पॉल ने मंगलवार को भारत के पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता के साथ दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास पूरा किया। यह जानकारी फ्रांसीसी अधिकारियों ने दी।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि 22 और 23 नवंबर को दो दिवसीय अभ्यास में वायु रक्षा, पनडुब्बी रोधी युद्ध और पोत रोधी युद्ध अभ्यास शामिल था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने परिणामों का एक बहुत ही सकारात्मक मूल्यांकन साझा किया।’’

भारतीय नौसेना ने एक अलग बयान में कहा कि फ्रांसीसी जहाज तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा के लिए 18 नवंबर को मुंबई पहुंचा। बयान में कहा कि यह दक्षिणी फ्रांस के तूलौं स्थित फ्रांसीसी नौसेना का एक उन्नत वायु रक्षा युद्धपोत है। बयान के अनुसार यह हिंद महासागर क्षेत्र में काम कर रहा था और विभिन्न समुद्री डकैती और तस्करी विरोधी अभियानों में भाग लेने के बाद जिबूती से मुंबई पहुंचा।

पश्चिमी नौसेना कमान की ओर से आईएनएस मुंबई के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कार्तिक श्रीमल ने जहाज की अगवानी की।

बयान में कहा गया है कि फ्रांसीसी पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन, चीफ ऑफ स्टाफ, पश्चिमी नौसेना कमान से मुलाकात की और आपसी हित के परिचालन मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navies of France and India conducted exercises off west coast: Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे