लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई : तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित

By भाषा | Updated: December 25, 2020 13:01 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र में नवी मुंबई स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक ट्रेन के ‘पेंटोग्राफ’ के कारण बिजली के तार में तकनीकी गड़बड़ी आने से ठाणे-वाशी ट्रांस-हार्बर उपनगरीय रेलवे खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि कोपरखैरणे स्टेशन पर सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर एक लोकल ट्रेन के ‘पेंटोग्राफ’ के कारण पटरियों के ऊपर से गुजरने वाले तार में गड़बड़ी आ गयी। ट्रेन में बिजली आपूर्ति करने वाले उपकरण ‘पेंटोग्राफ’ का हिस्सा तार में फंस गया जिससे यह गड़बड़ी आयी।

उन्होंने बताया कि इस वजह से वाशी से ठाणे और नेरूल से ठाणे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रांस-हार्बर लाइन ठाणे और नवी मुंबई को जोड़ती है। मध्य रेलवे इस खंड पर ठाणे-वाशी और ठाणे-पनवेल के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा का संचालन करता है।

महामारी के कारण कुछ महीने तक सेवा स्थगित रहने के बाद 15 जून से इस लाइन पर ट्रेन सेवा शुरू हुई थी। वर्तमान में केवल जरूरी सेवा में लगे कर्मचारियों, सरकारी कर्मियों और कुछ अन्य श्रेणियों के यात्रियों को ही आवाजाही की अनुमति दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन