लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई पुलिस ने 70 प्रतिशत अपराध के मामलों को सुलझाया, आयुक्त ने की प्रशंसा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:43 IST

Open in App

ठाणे, दो अप्रैल महाराष्ट्र स्थित नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शहर की पुलिस इकाई ने कोविड-19 महामारी की चुनौती के बावजूद अपराध के 70 प्रतिशत मामलों को निपटाने में सफलता प्राप्त की।

चोरी गए सामान को उनके मालिकों को लौटाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सिंह ने कहा कि नवी मुंबई पुलिस ने चेन छीने जाने की 70 प्रतिशत घटनाओं और 40 प्रतिशत अन्य पंजीकृत अपराधों को निपटाने में सफलता हासिल की।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल शुरू हुई कोविड-19 महामारी में नवी मुंबई के करीब एक दर्जन पुलिस कर्मियों की मौत हुई जबकि करीब 1,200 कर्मी संक्रमित हुए।

सिंह ने इस अवसर पर 35 लाख रुपये मूल्य के चुराए गए सामान को 31 शिकायतकर्ताओं को लौटाया जिनमें सोने की चेन एवं मोबाइल फोन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुल 3.75 करोड़ रुपये मूल्य का, चोरी हुआ सामान बरामद किया है और उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का काम जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटताश के पत्तों की तरह बिखरी साउथ अफ्रीका टीम, 74 रनों पर ऑलआउट, भारत 101 रनों से जीता पहला टी20 मैच

क्रिकेटIND vs SA, 1st T20I: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर समेटा, 101 से जीत हासिल की, 1-0 से बढ़त

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारत अधिक खबरें

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः यूपी में पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म नहीं आए वापस?, एसआईआर की समयसीमा बढ़ेगी