लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक मदद देगा नवी मुंबई नगर निगम

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:15 IST

Open in App

ठाणे, 26 जून महाराष्ट्र में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने शनिवार को घोषणा की कि वह उन स्थानीय बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान अनाथ हो गए।

इसके अलावा उन महिलाओं को भी आर्थिक मदद दी जाएगी जिनके पति की इस स्वास्थ्य संकट के दौरान मौत हो गई।

एनएमएमसी ने एक बयान में कहा कि अनाथ बच्चों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता उनकी उम्र के आधार पर एक हजार रुपये से लेकर 6000 रुपये के बीच होगी। जिन महिलाओं के पति की महामारी के चलते मौत हो गई उन्हें डेढ़ लाख रुपये और स्वरोजगार के लिये एक लाख रुपये मूल्य तक के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

संवाददाताओं से बात करते हुए निगम आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा, “अपने माता-पिता को खोने के बाद अगर इन बच्चों को तत्काल मदद नहीं मिली तो उनमें से कई का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। हालांकि यह भी सच है कि अपने अभिभावकों को खोने या अपने पति को खोने वाली महिलाओं के नुकसान की भरपाई संभव नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह निगम का सामाजिक दायित्व है कि वह ऐसे बच्चों और महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता के लिये कल्याणकारी योजनाओं के तहत मदद करे जिससे वे गरिमापूर्ण तरीके से जीवनयापन कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल