लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई महानगर पालिका ने बेघर लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:23 IST

Open in App

ठाणे, 24 जून कोविड-19 रोधी टीकाकरण से कोई भी वंचित नहीं रहे, इसके लिए नवी मुंबई महानगर पालिका (एनएमएमसी) ने बेघर लोगों और भिखारियों को टीके की खुराक देने की शुरुआत की है। महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

एनएमएमसी के प्रवक्ता ने बताया कि खास मुहिम के तहत बुधवार को बेलापुर संभाग में ऐसे 14 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने दावा किया कि एनएमएमसी महाराष्ट्र में पहला ऐसा नगर निकाय है जिसने बेघर लोगों और भिखारियों के लिए टीकाकरण शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन के भीतर एनएमएमसी के सभी इलाकों में यह विशेष अभियान के चलाया जाएगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि एनएमएमसी के तहत आने वाले क्षेत्रों में पांच लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

एनएमएमसी के आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि टीकाकरण अभियान से कोई वंचित नहीं रहे। इसलिए बेघर लोगों और भिखारियों के लिए अभियान शुरू किया गया है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों का एक दल विभिन्न स्थलों पर जाकर बेघर लोगों का टीकाकरण करेगा। चूंकि ऐसे लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं होता है, इसलिए उनके बायोमेट्रिक विवरण लिए जाएंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ऐसे लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर और सरकारी पोर्टल पर उनके नाम का पंजीकरण कर टीकाकरण कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि बेघर लोगों की पहचान के लिए गैर सरकारी संगठनों की सहायता भी ली जा रही है। अधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों का भी टीकाकरण होगा।

ठाणे महानगर पालिका ने भी पिछले सप्ताह ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों