लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई: मां,बेटे और बेटी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:02 IST

Open in App

ठाणे,31 अक्टूबर नवी मुंबई के वाशी में एक बुजुर्ग महिला,उसके बेटे और बेटी ने अपने फ्लैट में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त मोहिनी कमवानी (87),उनके बेटे दिलीप (67) और बेटी कांता (65) के तौर पर की गई है और ये लोग कथित तौर पर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।

वाशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद टोडरमल ने कहा, ‘‘हमें शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक परिवार के तीन लोग बीमार हैं। हम उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गए जहां एक के बाद एक सभी की मौत हो गई। फ्लैट में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।’’

अधिकारी ने बताया कि मोहिनी स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत नारनदास कमवानी की पत्नी थीं,वहीं उनके बच्चे दिलीप और कांता अविवाहित थे। नारनदास महात्मा गांधी के सहयोगी रह चुके थे।

कुछ अदालती मामलों में परिवार की पैरवी कर चुके अधिवक्ता विनोद गंगवाल ने कहा कि परिवार ने यह कदम आर्थिक संकट से भी बड़े किसी कारण के चलते उठाया होगा,क्योंकि उन्होंने एक मामले में पुलिस के खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

अधिवक्ता ने कहा, ‘‘अदालत ने लापरवाही के लिए पुलिस पर जुर्माना भी लगाया था। दिलीप के ईमेल अकांउट की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए ,ताकि यह पता चल सके कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!