लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई: एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 3, 2021 16:03 IST

Open in App

ठाणे, तीन जनवरी नवी मुंबई में रहने वाले चार भाइयों को पुलिस ने 39 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीसीपी (जोन-1) सुरेश मेंगड़े ने बताया कि नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में दीवाले गांव के निवासी चारों भाइयों को 31 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था ।

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित सोमनाथ कोली के आरोपियों में से एक प्रसाद आदितराव कोली (27) की पत्नी के साथ संबंध थे। पीड़ित उनका पड़ोसी था।”

उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर की रात आरोपियों ने पीड़ित का सीबीडी बेलापुर स्थित एक बार से अपहरण कर लिया था। वे उसे अपने ऑटोरिक्शा में ले गए और उसे पत्थर मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने उसके शव को चट्टानों के नीचे छिपा दिया था।

उन्होंने कहा कि कोली के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद भादंसं की धारा 364 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया ।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही भादंसं की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों के गायब करना) बाद में इस मामले में जोड़ी गईं।’’

सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों की पहचान योगेश आदितराव कोली (23) और उसके बड़े भाई दत्ता (29) और नागेश (31) के रूप में हुई । आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू