नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बाल ठाकरे के नाम पर रखा जाएगा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:11 IST2021-06-10T23:11:16+5:302021-06-10T23:11:16+5:30

Navi Mumbai airport to be named after Bal Thackeray | नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बाल ठाकरे के नाम पर रखा जाएगा

नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बाल ठाकरे के नाम पर रखा जाएगा

मुंबई, 10 जून नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम पर रखा जाएगा, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पिता हैं। इसकी घोषणा बृहस्तपतिवार को की गई।

नवी मुंबई में हवाई अड्डा बनने के बाद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव कम होने की उम्मीद है। कुछ स्थानीय नेताओं ने मांग की थी कि नए हवाई अड्डे का नाम किसान नेता दिवंगत डी बी पाटिल के नाम पर रखा जाए।

शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बाबत घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने डीबी पाटिल एक्शन समिति को आश्वस्त किया है कि किसी अन्य परियोजना का नाम किसान नेता के नाम पर रखा जाएगा।

शिंदे ने कहा कि सरकारी योजना एजेंसी सीडीसीओ ने बाल ठाकरे के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखने का प्रस्ताव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navi Mumbai airport to be named after Bal Thackeray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे