लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे नवीन पटनायक

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

यह लगातार चौथा साल है, जब बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। वह शनिवार को 75 वर्ष के हो जाएंगे। पिछले साल भी कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से उन्होंने किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।

पटनायक ने 2019 में चक्रवात फणी के कारण और 2018 में चक्रवात तितली के कारण अपना जन्म दिन नहीं मनाने का फैसला किया था। दोनों तूफानों ने ओडिशा को बहुत नुकसान पहुंचाया था।

मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ बीजद के सदस्यों और उनके शुभचिंतकों से शनिवार को उनके आवास 'नवीन निवास' नहीं आने का आग्रह किया और उनसे दिन में रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को कहा कि पटनायक अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहते क्योंकि राज्य के लोग महामारी के कारण बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 467 नये मामले सामने आए जबकि छह और मरीजों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले 2016 में उरी आतंकवादी हमले के कारण और 2013 और 2014 में चक्रवाती तूफान फेलिन और हुदहुद के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन