लाइव न्यूज़ :

कालिया की मृत्यु पर नवीन पटनायक, प्रधान ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कालिया नाम के बच्चे की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सिर से जुड़े जुड़वां बच्चों में से एक कालिया को 2017 में भारत में किये गए बेहद मुश्किल ऑपरेशनों में से एक के दौरान उसके भाई जग्गा से अलग किया गया था।

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को निमोनिया और सेप्टीसीमिया से कालिया की मौत हो गई। कंधमाल जिले के फिरिंगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कालिया के पैतृत गांव मालीपाड़ा में बृहस्पतिवार को जनजातीय परंपरा के मुताबिक उसका अंतिम संस्कार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सदस्य, सरकारी अधिकारी,पुलिस, पत्रकार और विभिन्न समुदायों से जुड़े लोग कंधमाल में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे।

ट्विटर के जरिये अपने शोक संदेश में पटनायक ने लिखा: “अफसोस है कि हमारे चिकित्सकों के भरसक प्रयास और सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध उपचार के बावजूद कालिया की मृत्यु हो गयी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करता हूं। ईश्वर इस मुश्किल वक्त में पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

इसके साथ ही पटनायक ने यह भी लिखा कि वह कालिया के जुड़वां भाई जग्गा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। नयी दिल्ली स्थित एम्स में ऑपरेशन के बाद सितंबर 2019 में छुट्टी मिलने के बाद से जग्गा कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही है।

प्रधान ने ट्विटर पर कहा, “कालिया की मृत्यु के बारे में जानकर दुख हुआ। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका। मैं उसके माता-पिता और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

कालिया की बुधवार रात को मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा