लाइव न्यूज़ :

नौसेना के प्रशिक्षु अधिकारियों का समुद्री प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:18 IST

Open in App

कोच्चि, चार जून केरल के कोच्चि शहर में नौसेना की कार्यकारी शाखा 99 एकीकृत प्रशिक्षु अधिकारियों का समुद्री प्रशिक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। नौसना के ‘फर्स्ट ट्रेनिंग स्कवॉड्रन’ के जहाजों पर इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

यहां एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों के चलते यह समापन समारोह संक्षिप्त रहा।

इस प्रशिक्षण में भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा के 104 प्रशिक्षु अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

नौसेना की दक्षिणी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने इस दौरान मेधावी प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्मानित किया।

कोच्चि में स्थित प्रथम प्रशिक्षण स्‍क्‍वाड्रन में भारतीय नौसेना के जहाज तीर, मगर, शार्दुल, सुजाता, तरंगिनी, सुदर्शिनी और तटरक्षक बल का जहाज सारथी शामिल है।

फिलहाल आईएनएस तीर के कमांडिग ऑफिसर कैप्टन आफताब अहमद खान इस स्क्वॉड्रन के प्रमुख हैं।

चौबीस सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 28 दिसंबर, 2020 को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos