स्वतंत्रता दिवस पर अंडमान निकोबार में रोशनी से जगमगाएंगे नौसेना के जहाज

By भाषा | Updated: August 14, 2021 12:08 IST2021-08-14T12:08:45+5:302021-08-14T12:08:45+5:30

Naval ships will be lit with lights in Andaman and Nicobar on Independence Day | स्वतंत्रता दिवस पर अंडमान निकोबार में रोशनी से जगमगाएंगे नौसेना के जहाज

स्वतंत्रता दिवस पर अंडमान निकोबार में रोशनी से जगमगाएंगे नौसेना के जहाज

पोर्ट ब्लेयर, 14 अगस्त देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सूर्यास्त के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज रोशनी से जगमगाएंगे। एक रक्षा विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी है।

नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप में भारतीय नौसेना के जहाज इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अंडमान और निकोबार कमान द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान और सूर्यास्त के समय जगमगाते जहाजों से रंगबिरंगी रोशनी निकलेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 21 तोपों की सलामी देने का कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम में मौजूद कर्मियों द्वारा कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naval ships will be lit with lights in Andaman and Nicobar on Independence Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे