लाइव न्यूज़ :

केरल में नौसेना अधिकारी की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:19 IST

Open in App

कोच्चि, एक अगस्त भारतीय नौसेना केरल में कोट्टायम जिला स्थित मर्मला झरना में अपने एक अधिकारी की डूबने से मौत होने की घटना की ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ का आदेश देने जा रही है। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी नौसेना कमान के अधिकारी, 28 वर्षीय लेफ्टिनेंट अभिषेक कुमार झरना के पानी का बहाव अचानक तेज हो जाने पर बह गये। उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और उन्हें नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनके माता पिता हैं। उन्होंने बताया कि वह आईएनएस शार्दुल पर अपनी पहली स्टाफ नियुक्ति के लिए महाराष्ट्र से आए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके माता-पिता को घटना की जानकारी दी जा चुकी है और नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश देने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो