भारत व यूरोपीय संघ के तीन देशों का नौसैनिक अभ्यास अदन की खाड़ी में शुरू

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:28 IST2021-06-18T20:28:56+5:302021-06-18T20:28:56+5:30

Naval exercise of three countries of India and European Union started in the Gulf of Aden | भारत व यूरोपीय संघ के तीन देशों का नौसैनिक अभ्यास अदन की खाड़ी में शुरू

भारत व यूरोपीय संघ के तीन देशों का नौसैनिक अभ्यास अदन की खाड़ी में शुरू

नयी दिल्ली, 18 जून भारत और यूरोपीय संघ के तीन देशों का दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास शुक्रवार को अदन की खाड़ी में शुरू हो गया जिसका मकसद प्रमुख जलमार्गों में परिचालन संबंधी अंतर-क्षमता में सुधार और शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार नौसेनाओं के पांच युद्धपोत इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'ईयूएनएवीएफओआर’ में भाग ले रहे हैं। इसमें उन्नत वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभ्यास के अलावा खोज और बचाव मिशन शामिल हैं।

यूरोपियन यूनिसन नेवल फोर्स सोमालिया (ईयूएनएवीएफओआर) सोमालिया के तट पर यूरोपीय संघ का समुद्री डकैतों के खिलाफ मिशन है। भारतीय नौसेना ने अभ्यास में अपने युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद को तैनात किया है। इसके अलावा इटली, स्पेन व फ्रांस के पोत भी नौसेना अभ्यास में शामिल हैं।फ्रांस ने अपने दो युद्धपोत भेजे हैं।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने बताया कि दो दिवसीय अभ्यास में आधुनिक वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभियाओं के अलावा ‘क्रॉस डेक’ हेलीकॉप्टर परिचालन, ‘बोर्डिंग’ परिचालन, खोज और बचाव और अन्य समुद्री सुरक्षा अभियान शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चारों नौसेनाएं समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत बल के रूप में अपने कौशल और क्षमता को बढ़ाने और सुधारने का प्रयास करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naval exercise of three countries of India and European Union started in the Gulf of Aden

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे